Dhanbad News: एटक असंगठित मजदूरों का समारोह
Dhanbad News: ईस्ट बसूरिया के गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। अध्यक्ष संजय पासवान की अगुवाई में असंगठित मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष छोटू राम के साथ अन्य सदस्य मजदूरों की मूलभूत समस्याओं के निदान और आउटसोर्सिंग कंपनी में भागीदारी के मुद्दों पर विचार-विमर्श कर रहे थे।

Dhanbad News: सिजुआ। ईस्ट बसूरिया स्थित गोंदूडीह खास कुसुंडा कोलियरी के मुक्तिनाथ मंदिर के प्रांगण में यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) असंगठित मजदूरों की एक समारोह संजय पासवान की अध्यक्षता में हुई। सभा में मुख्य रूप से क्षेत्रिय अध्यक्ष छोटू राम उपस्थित थे। समारोह में कार्यक्रम में कंचन यादव, मोहन राम, योगेन्द्र यादव, इंदर भुईया, भोलू यादव, संजय राम, गुड्डू पंडित, महेश भुईया, मंटू केंद्रीय अध्यक्ष सह बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो के दिशा निर्देश पर असंगठित मजदूरों के मूलभूत समस्याओं के निदान को लेकर चर्चा हुई। इन मजदूरों को ईस्ट बसूरिया कोलियरी के आउट शोशिंग कंपनी में भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर किस प्रकार मिलेगी व मजदूरों की मूलभूत सुविधा दिलाने को लेकर यूनियन आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया गया।
मौके पर विनोद यादव, ललन पासवान, अशोक सिंह, कुंदन पासवान, राकेश हाड़ी, रितेश कुमार, श्रवण कुमार, राजा कुमार, अनिल कुमार, चंदन कुमार, शांतनू कुमार, विष्णु बाउरी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


