Dhanbad News: कोयला चोरी के संदेह में दो युवक हिरासत में, सात घंटे तक रोके रखने पर उठे सवाल
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: बांसजोड़ा माइंस में शनिवार को कोयला चोरी के संदेह में मारुति ऑल्टो से पहुंचे दो युवकों को सीआईएसएफ ने हिरासत में लिया। आरोप है कि जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ते रहे। सीआईएसएफ उन्हें लोयाबाद पुलिस के पास ले गई, जहां पुलिस ने मामला नहीं बनने की बात कहकर हिरासत से इनकार कर दिया। इसके बावजूद युवकों को करीब सात घंटे तक सीआईएसएफ की हिरासत में रखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

Dhanbad News: बांसजोड़ा माइंस में शनिवार को मारुति ऑल्टो सवार दो युवकों को कोयला चोरी के संदेह में सीआईएसएफ ने हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों को करीब सात घंटे तक हिरासत में रखे जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों युवक कार से बांसजोड़ा माइंस की ओर गए थे। आरोप है कि सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे गाड़ी लेकर आगे बढ़ते रहे। इसके बाद जवानों ने दोनों को हिरासत में लेकर लोयाबाद पुलिस के पास पहुंचाया। हालांकि, कथित तौर पर पुलिस ने कोई मामला नहीं बनने की बात कहते हुए दोनों को हिरासत में लेने से इनकार कर वापस लौटा दिया।
इसके बावजूद दोनों युवक सीआईएसएफ की हिरासत में ही रहे। इसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

