Two Young Men Injured in Bike Accident with Stray Bull in Bhora तेज रफ्तार बाइक सांड से टकाराई, दो युवक घायल, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTwo Young Men Injured in Bike Accident with Stray Bull in Bhora

तेज रफ्तार बाइक सांड से टकाराई, दो युवक घायल

भौरा में शनिवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर मोहलबनी की ओर जा रहे थे, तभी एक आवारा सांड से टकरा गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें भौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद भेजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 29 Dec 2024 02:01 AM
share Share
Follow Us on
तेज रफ्तार बाइक सांड से टकाराई, दो युवक घायल

भौंरा, प्रतिनिधि। भौरा स्थित पूर्वी झरिया क्षेत्रीय कार्यालय के समीप शनिवार की दोपहर करीब एक बजे मोटर साइकिल सवार दो युवक एक आवारा सांड से टकरा गए। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक बीच सड़क जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में दोनों युवकों को आसपास के लोग भौरा क्षेत्रीय अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर ईलाज के लिए उसके परिजनों को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन दोनों को ईलाज के लिए धनबाद लेकर गए हैं। घायल युवकों का नाम अशोक भुइंया और छोटू भुइंया है जो भौरा 8 नम्बर में रहते हैं। लोगों ने बताया कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार हो कर भौंरा से मोहलबनी की ओर जा रहे थे। तभी उक्त स्थान पर अचानक एक आवारा सांड आ गया और बाइक सीधे उक्त आवारा पशु से जा टकराया। टक्कर काफी ज़ोरदार थी। टक्कर की आवाज सुनकर काफी संख्या में लोग जुट गए। घायल अशोक के हाथ और शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट है। जबकि छोटू को सिर के आगे और पिछले हिस्से के साथ शरीर के कई हिस्से में गंभीर चोट लगी है। वह बेहोशी की हालत में है। लोगो ने बताया कि भौरा बाजार, भौरा अस्पताल मोड़, मोहलबनी, गोरखुंटी आदि स्थानों पर दिन रात आवारा पशु इधर-उधर घूमते रहते हैं। कई लोगों को ये पशु मार कर घायल भी कर चुके हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।