आग की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलसीं
धनबाद में अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाएं आग से झुलस गईं। दोनों को इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें इमरजेंसी के बाद बर्न वार्ड में भर्ती किया गया। एक महिला आग तापते समय और...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 29 Dec 2024 02:16 AM

धनबाद अलग-अलग घटनाओं में आग की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलस गईं। इलाज के लिए दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद दोनों को बर्न वार्ड में भर्ती कर लिया गया है।
टुंडी निवासी पन्नालाल हेंब्रम की पत्नी सविता देवी गुरुवार की शाम आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा पिल्लू बाउरी की 71 वर्षीया पत्नी कमिया देवी आग तापने के दौरान झुलस गई थी। वृद्ध महिला शाम में आग ताप रही थीं। इसी दौरान उनके कपड़ों में आग लग गई और वे जल गईं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।