Two Women Attempt Suicide by Poisoning in Dhanbad Serious Condition जामताड़ा और गिरिडीह की महिला ने जहर खाया, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTwo Women Attempt Suicide by Poisoning in Dhanbad Serious Condition

जामताड़ा और गिरिडीह की महिला ने जहर खाया

धनबाद में दो महिलाओं ने अलग-अलग घटनाओं में जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पिंकी कुमारी और सरस्वती देवी को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की स्थिति गंभीर है। परिजन घटना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादSun, 29 Dec 2024 02:21 AM
share Share
Follow Us on
जामताड़ा और गिरिडीह की महिला ने जहर खाया

धनबाद, प्रमुख संवाददाता अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद दोनों को प्वाइजनिंग वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। दोनों महिलाओं ने कीटनाशक खाया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जामताड़ा के नारायणपुर निवासी नारायण रविदास की 21 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। एक अन्य घटना में गिरिडीह के डुमरी निवासी निर्मल महतो की 35 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। परिजन घटना के कारणों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सरायढेला थाना को दे दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।