ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसरकारी स्कूलों में आज से दो घंटी ऑनलाइन पढ़ाई

सरकारी स्कूलों में आज से दो घंटी ऑनलाइन पढ़ाई

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच अब सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन(लाइव) होगी। जिला समग्र शिक्षा अभियान ने डीजी साथ टू के तहत...

सरकारी स्कूलों में आज से दो घंटी ऑनलाइन पढ़ाई
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 11 May 2021 03:33 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद मुख्य संवाददाता

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच अब सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑनलाइन(लाइव) होगी। जिला समग्र शिक्षा अभियान ने डीजी साथ टू के तहत सप्ताह के चार दिन सोमवार से गुरुवार तक दो-दो घंटी ऑनलाइन क्लास का संचालन करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक घंटी 40 मिनट की होगी। ऑनलाइन क्लास का संचालन मंगलवार से ही शुरू करने का निर्देश है। मंगलवार को सत्र का पहली क्लास होगी। लाइव क्लास के लिए धनबाद जिला की रूटीन जारी कर दी गई है। पहली घंटी 9 बजे से 9:45 बजे तक व दूसरी घंटी 9.50 से 10.30 बजे तक है। कक्षा एक से 12वीं तक के शिक्षकों व छात्रों के मोबाइल पर गूगल मीट एप डाउनलोड करवाने के लिए कहा गया है। डीईओ प्रबला खेस की अध्यक्षता में सोमवार को जिलास्तरीय आयोजित वेबिनार में डीएसई, एडीपीओ समेत लगभग चार हजार शिक्षक भी जुड़े।

डीईओ व डीएसई ने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए विस्तृत निर्देश जारी किया। वेबिनार में सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लास के लिए विशेष योजना, ई कंटेट, नए सत्र के लिए नामांकन को ले प्रखंडों की प्लानिंग, किताबों का वितरण, डीजी साथ 2.0 के लिए प्रखंडवार बचचों का रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की गई। जानकारों का कहना है कि जिला द्वारा ई कंटेंट बनाने के लिए शिक्षकों का चयन प्रखंडवार किया जाएगा। 17 मई तक शिक्षकों की सूची मांगी गई है। सप्तह के चार दिन ई कंटेंट कक्षा तीन से 12वीं तक के छात्रों के लिए होगा। यह जून के दूसरे सप्ताह से शुरू होगा। पहले सप्ताह के चार दिन ट्रायल बेस पर होगा।

मात्र 548 स्कूलों में क्लास वाइज वाट्सएप ग्रुप

शत प्रतिशत स्कूलों को क्लासवाइज वाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्देश दिया। धनबाद में संचालित 1727 सरकारी स्कूलों में से 945 स्कूलों ने ही डेटा शेयर किया है। इनमें से 548 स्कूलों में ही क्लासवाइज वाट्सएप ग्रुप बना है। यह मात्र 31.70 फीसदी है। जिले के स्कूलों में 242343 छात्र-छात्राएं नामांकित की तुलना में 39332 छात्र जुड़े हैं। इनमें से 21,904 छात्रों का क्लासवाइज वाट्सएप ग्रुप बना है, जो की मात्र 19.8 फीसदी है। छात्रों को क्लासवाइज वाट्सएप ग्रुप में जोड़ने में राज्य में धनबाद का स्थान छठा है। पहले स्थान पर 28.40 फीसदी के साथ पूर्वी सिंहभूम है। वहीं स्कूलों का वाट्सएप ग्रुप के मामले में धनबाद का राज्य में तीसरा स्थान है। नौवीं से 12वीं क्लास के बच्चों भी ई कंटेंट के लिए लर्नेटिक एप में रजिस्ट्रेशन कराना है, लेकिन डिग्री व इंटर कॉलेजों के 11वीं व 12वीं क्लास के छात्र-छात्राएं इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। कई कॉलेजों व स्कूलों से गिनती के छात्र या एक ने भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें