पुलिस से अभद्रता के मामले में जेल गए दो लोग

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

तेतुलमारी थाना में दो युवकों रवि कुमार और रोहित कुमार के खिलाफ अभद्रता का मामला दर्ज किया गया है। दोनों ने सोमवार रात पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। समझाने पर भी नहीं माने और पुलिस की शिकायत पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस से अभद्रता के मामले में जेल गए दो लोग

तेतुलमारी थाना की पुलिस से अभद्रता करने के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में तेतुलमारी थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने बताया कि रवि कुमार व रोहित कुमार दोनों युवक सोमवार की रात तेतुलमारी थाना पहुंचकर ओडी प्रभारी से अभद्रता करने लगे। बहुत समझाने के बाद भी वे लोग शांत नहीं हुए। एसआई रामकृष्ण मरांडी की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मंगलवार को न्यायालय के सुपूर्द कर दिया गया, जहां से उन लोगों को जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।