ट्रक के धक्के से मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत छात्राएं घायल

Feb 14, 2026 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बाघमारा में महुदा-राजगंज फोरलेन सड़क पर ट्रक की टक्कर से मारुति वैन पलट गई। वैन में सवार छात्राएं और चालक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के बाद परीक्षा में शामिल कराया गया। शिक्षा विभाग और स्थानीय अधिकारियों ने तत्परता से मदद की। डीसी ने शिक्षकों और स्थानीय मुखिया को सम्मानित किया।

ट्रक के धक्के से मारुति वैन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत छात्राएं घायल

बाघमारा, प्रतिनिधि। महुदा-राजगंज फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की सुबह सिनीडीह कांटा के समीप तेज गति से जा रहे ट्रक ने मारुति वैन को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन सड़क पर पलट गई। हादसे में वैन में सवार होकर परीक्षा देने जा रही छात्राएं व चालक बुरी तरह से जख्मी हो गए। वैन चालक और दो छात्राएं कोमल कुमारी एवं अंजलि कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार ट्रक महुदा से राजगंज की ओर तेज गति से जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने वैन को पीछे से धक्का मार दिया। वैन में जैक के दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाली आठ छात्राएं सवार थीं।

सभी छात्राएं परीक्षा देने के लिए महुदा केबीआर हाईस्कूल महुदा से राजेंद्र बालिका मध्य विद्यालय कतरास जा रही थीं। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पीछा कर सोनारडीह रेलवे फाटक के समीप पकड़ा और मधुबन थाना ले आई। सभी छात्राएं छत्रुटांड़ के 20/21 मुरलीडीह, लाल बंगला इलाके की रहने वाली हैं। घायल छात्राओं का इलाज करा कर परीक्षा में कराया शामिल : शिक्षा विभाग के बीपीओ विकास लाल दास एवं सीआरपी मदन मोहन झा ने हादसे की सूचना डीईओ अभिषेक झा को दी। डीईओ ने बीईईओ अशोक कुमार पाल एवं सीआरपी मदन मोहन झा को तुरंत घटनास्थल पर भेजा। छत्रुटांड के मुखिया दिनेश कुमार प्रमाणिक तथा अधिकारी सभी बच्चियों को निचितपुर क्लीनिक में इलाज के लिए ले गए। बीटीएम प्लस टू हाई स्कूल मालकेरा के प्राचार्य जय होरो, फिजियोथैरेपिस्ट ग्यास सरवर, केबीआर हाईस्कूल के प्राचार्य राजेश श्रीवास्तव भी क्लीनिक पहुंचे। प्राथमिक उपचार कर छात्राओं को निजी वाहन से परीक्षा केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छात्राओं को डीईओ ने परीक्षा केंद्र में विशेष रूम की व्यवस्था करवा कर परीक्षा में शामिल कराया। साथ ही बाघमारा स्वास्थ्य केंद्र के डॉ स्वतंत्र कुमार अपनी टीम के साथ जब तक परीक्षा संपन्न नहीं हुई, तब तक सेंटर पर बैठे रहे। छत्रुटांड के मुखिया ने सभी छात्राओं तथा उनके अभिभावकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की। परीक्षा पूरी होने के बाद निजी वाहन से सभी को उनके घर पहुंचाया। डीसी आदित्य रंजन ने इस कार्य के लिए केबीआर हाईस्कूल महुदा के शिक्षकों, छत्रुटांड पंचायत के मुखिया, बीईईओ को ओढ़ाकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।