शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि मनी, मशाल जुलूस
बलियापुर में गुरुवार को शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर उनकी पत्नी कुसुम देवी और स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी। जुल्म के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया और नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

बलियापुर में गुरुवार को शहीद विभूति महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विभूति महतो की पत्नी कुसुम देवी, परिजन, पूर्व विधायक आनंद महतो, विधायक चंद्रदेव महतो व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मौके पर पुलिस जुल्म कि खिलाफ विभूति मैदान से मशाल जुलूस निकाला गया। विभूति मैदान में पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा हुई। पुलिस जुल्म बंद करो, नीट पेपर लीक के लिए जिम्मेवार केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो आदि नारे लगाए गए। मौके पर जिला सचिव बिंदा पासवान, जिला सह सचिव कार्तिक प्रसाद, प्रखंड सचिव मुखिया गणेशचंद्र महतो, सीमा देवी, देवाशीष पांडेय, बुधनलाल महतो, सुनील महतो, रोहित महतो, शीतल दत्ता, हीरालाल महतो, चंदन भूमिहार, जेडु दत्ता, हीरालाल मोदक, विजय राम, बानेश्वर महतो, त्रिलोचन महतो, फुलचांद महतो, विमल कुमार महतो, दिलीप महतो, अरविंद महतो, सुरेश प्रसाद, राजा रवानी, अनिल महतो, कालीचरण महतो, रतनचंद्र महतो आदि मौके पर थे।
संचालन देवाशीष पांडेय ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


