शहादत दिवस पर चंद्रशेखर आजाद को दी गई श्रद्धांजलि
शुक्रवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर रामकनाली कोलियरी स्थित ग्रीन पार्क में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में आजाद की साहस और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर शुक्रवार को रामकनाली कोलियरी स्थित ग्रीन पार्क (पार्श्वनाथ उद्यान) में स्थापित आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मजदूर नेता राजेंद्र प्रसाद राजा ने की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महान राष्ट्रनायक बाल गंगाधर तिलक तथा भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति नारों और आजाद के अमर बलिदान को स्मरण करते हुए किया। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद राजा, मनोज कुमार, छोटू महतो, राम पूजन दास, सीपी लहरे, सोनू कुमार महतो, संतलाल, दिनेश कुमार महतो, राजेंद्र राम, रमाशंकर यादव, सत्येंद्र कुमार राजवार, अशोक कुमार, मीठा कुमार, संतोष बीपी, आकाश मुंडा, रामदास पांडे, अमृत महतो, वृहस्पति राय आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


