ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने मनाई दिनकर की पुण्यतिथि

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 52वीं पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र कुंवर ने की। उपस्थित लोगों ने दिनकर के योगदान और उनकी कविताओं के महत्व पर विचार किए। कांग्रेस के वैभव सिन्हा और भाजपा के सत्येंद्र कुमार ने दिनकर को युगद्रष्टा बताया।

ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने मनाई दिनकर की पुण्यतिथि

ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मिश्रित भवन के पास आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर ने की। इसमें उपस्थित लोगों ने दिनकर के योगदान व उनकी कविताओं का निजी जीवन में महत्व और उपयोगिता पर वक्तव्य दिया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वैभव सिन्हा ने कहा कि दिनकर एक युगद्रष्टा राष्ट्रकवि थे, जिनसे प्रेरणा पाकर देश आज भी आगे बढ़ रहा है। जियाडा के पूर्व निदेशक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक चेतना और मानवता का ऐसा अनूठा संगम सिर्फ दिनकर की कविताओं में देखने को मिलता है।

धन्यवाद ज्ञापन रामप्रवेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संतोष कुमार, गणेश शर्मा, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, शंभू नाथ राय, विनय सिंह, अरुण कुमार, ओम प्रकाश कुंवर, रणधीर मिश्रा, धनंजय कुमार, भूपेंद्र कुमार, मणि भूषण सिंह, जूही शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।