नीमटांड आदिवासी टोला के लोगों को मिलेगा पेयजल : चंद्रदेव महतो
नीमटांड आदिवासी टोला में स्वर्गीय सोना टुडू की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। विधायक चंद्रदेव महतो ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हमें उनके दिखाए रास्तों पर चलना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की समझौते की जानकारी दी और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।

सिंदरी, प्रतिनिधि। नीमटांड आदिवासी टोला में रविवार को स्वर्गीय सोना टुडू की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित थे। विधायक ने स्वर्गीय सोना टुडू के आदमकद प्रतिमा पर मालार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि स्व टुडू सोना सामाजिक कार्यों में हमेशा भागीदारी लेते थे। हमें भी उनके दिखाए हुए रास्तों पर चलना चाहिए। विधायक ने ग्रामीणों को बताया कि विगत दिनों में पेयजल के लिए हुए आंदोलन के बाद हर्ल प्रबंधन के साथ गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने की हुई समझौता का स्वीकृति मिल चुकी है। ग्रामीणों को बहुत जल्द पेयजल उपलब्ध होगा।
अंत में विधायक के द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में छोटन चटर्जी, रामदेव पांडे, जितेन सरखेल, शक्ति मंडल, काली टुडू, अर्जुन टुडू, परमेश्वर टुडू, युधिष्ठिर टुडू, धनंजय टुडू, मिथुन मंडल, धनंजय रजवार, मिठू चटर्जी, मनोज रजवार आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



