Dhanbad News: झरिया में सीताराम येचुरी को दी गई श्रद्धांजलि
Dhanbad News: माकपा झरिया लोकल कमेटी ने सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि पर मानबाद पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि दी। सचिव भगवान दास की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी में शोकसभा की गई और येचुरी के संघर्षों की चर्चा की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पार्टी के सदस्य शामिल थे।

Dhanbad News: माकपा झरिया लोकल कमेटी की ओर से शनिवार को मानबाद पार्टी कार्यालय में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव भगवान दास ने की। सर्वप्रथम राज्य कमेटी सदस्य शिव बालक पासवान ने येचुरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने येचुरी के संघर्षों, जेएनयू अध्यक्ष रहने, आपातकाल जेल यात्रा, तेलंगाना आंदोलन और यूपीए सरकार के गठन में उनकी भूमिका पर चर्चा की। पासवान ने कहा कि लाल झंडे को कोई खत्म नहीं कर सकता। श्रद्धांजलि देने वालों में नारायण चक्रवर्ती, रामवृक्ष धारी, धर्मेंद्र राय, नौशाद अंसारी, सुरेश पासवान, प्रजा पासवान, नीरज पासवान, विनोद पासवान, विनोद धारी, राजमोहन, संतोष कुमार और निर्जल बाउरी मुख्य रूप से शामिल थे।

