Dhanbad News: हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी ने दी श्रद्धांजलि
Dhanbad News: धनबाद में हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्ष शिव मंगल सिंह ने कहा कि मल्लिक समाज के हर वर्ग के प्रति संवेदनशील थे। श्रद्धांजलि में सैकड़ों सदस्य शामिल हुए और उनके जीवन को समर्पण का उदाहरण बताया गया।

Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक सह पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर बुधवार को हाउसिंग कॉलोनी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष अधिवक्ता शिव मंगल सिंह ने की। सदस्यों ने मन्नान मल्लिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। अध्यक्ष शिवमंगल सिंह ने कहा कि मन्नान मल्लिक केवल राजनेता ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के लिए सुलभ, संवेदनशील व जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। सचिव अरविंद ओझा ने कहा कि मन्नान मल्लिक का जीवन संघर्ष, सादगी, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सर्वश्री एके मुरारी, एके अंबष्ठ, शशिनाथ तिवारी, रजनीश कुमार, आरके सिंह, एल प्रसाद, प्रवीण सिंह, पी बजाज, सुबोध कुमार, मधुसूदन सिंह चौधरी, शैल सिंह, शांति देवी, सरिता देवी, राधा अग्रवाल सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


