Dhanbad News: येचुरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा व संगोष्ठी आयोजित
Dhanbad News: धनबाद में सीपीआई (एम) के पूर्व महासचिव सीताराम येचुरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि दी गई। प्रमुख वक्ता गोपीकांत बख्शी ने येचुरी को भारतीय वाम आंदोलन का प्रमुख वैचारिक योद्धा बताया। कार्यक्रम में कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dhanbad News: धनबाद। सीपीआई (एम) के पूर्व महासचिव एवं प्रख्यात मार्क्सवादी चिंतक सीताराम येचुरी की स्मृति में शनिवार को धनबाद स्थित बीटीआर भवन में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत येचुरी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से हुई। इसके बाद वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और सीताराम येचुरी की कार्य लाइन विषय पर संगोष्ठी हुई। मुख्य वक्ता सीपीआई(एम) के वरिष्ठ नेता गोपीकांत बख्शी ने कहा कि येचुरी भारतीय वाम आंदोलन के प्रमुख वैचारिक योद्धा थे। उन्होंने धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संविधान की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि येचुरी का निधन वाम आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनकी विचारधारा और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में रामकृष्ण पासवान, हेमंत मिश्रा, रजनीकांत मिश्रा, देबाशीष वैद्य, रानी मिश्रा समेत कई नेता-कार्यकर्ता मौजूद थे।


