धनबाद-पटना इंटरसिटी 10 व 17 को देर से खुलेगी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद। मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर आरआरआई के कारण धनबाद-पटना इंटरसिटी 10 और 17 मई को बदले समय पर चलेगी। इंटरसिटी दो दिन साढ़े चार घंटे देर से खुलेगी। पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी विभिन्न तिथियों पर कई घंटों की देरी से चलेगी। इसके अलावा, अन्य एक्सप्रेस ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

धनबाद-पटना इंटरसिटी 10 व 17 को देर से खुलेगी

धनबाद। आसनसोल मंडल के सीतारामपुर-झाझा खंड के मथुरापुर रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित आरआरआई के कारण धनबाद-पटना इंटरसिटी 10 और 17 मई को बदले समय पर चलेगी। धनबाद-पटना इंटरसिटी दो दिन साढ़े चार घंटे देर से खुलेगी। पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मई को सवा घंटे, 15 मई को तीन घंटे, 16 मई को साढ़े तीन घंटे और 17 मई को तीन घंटे देर खुलेगी। धनबाद होकर चलने वाली 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 15 मई को तीन घंटे और 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 10 मई को डेढ़ घंटे और 17 मई को तीन घंटे 10 मिनट देर से खुलेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।