ओवरहेड तार में गड़बड़ी, राजधानी सहित कई ट्रेनें हुईं लेट

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

शनिवार की शाम आसनसोल-धनबाद रेलखंड पर बराकर स्टेशन के पास ओवरहेड तार में खराबी आ गई। इसके कारण हावड़ा और सियालदह राजधानी सहित कई ट्रेनों और मालगाड़ियों को रुकना पड़ा। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भी देरी हुई।

ओवरहेड तार में गड़बड़ी, राजधानी सहित कई ट्रेनें हुईं लेट

आसनसोल-धनबाद रेलखंड पर बराकर स्टेशन के पास शनिवार की शाम करीब चार बजे ओवरहेड तार में खराबी आ गई। इसके कारण हावड़ा और सियालदह राजधानी सहित कई ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियां जहां-तहां फंस गईं। हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस शाम 7.09 बजे से आसनसोल स्टेशन पर खड़ी थी। यह ट्रेन सवा घंटे की देरी से रात करीब 9.40 बजे धनबाद पहुंची। इसी तरह सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 7.32 बजे से आसनसोल में खड़ी थी। यह ट्रेन रात साढ़े नौ बजे के बाद आसनसोल से रवाना हुई। शक्तिपुंज एक्सप्रेस शाम 4.49 बजे से सीतारामपुर स्टेशन पर खड़ी थी। यह ट्रेन देर रात को सीतारामपुर से खुली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।