सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
झरिया-बलियापुर रोड पर आमझर सरस्वती हार्डकोक के पास हुई सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय शुभम कुमार महतो की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य युवक, रोहित महतो और गोलु विश्वकर्मा, गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक बलिहारी गांव का निवासी था और पुलिस ने घटनास्थल से बाइक और टाटा मैजिक को जब्त कर लिया।

बलियापुर, प्रतिनिधि। झरिया-बलियापुर रोड स्थित आमझर सरस्वती हार्डकोक के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में शुभम कुमार महतो (18 वर्ष) नामक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि घटना में रोहित महतो व गोलु विश्वकर्मा नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि बाइकसवार मृतक बलिहारी गांव का रहनेवाला था। हालांकि मृतक के आधिकारिक पता की पुष्टि नहीं हुई है। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक व टाटा मैजिक को जब्त कर लिया। लोगों का कहना है कि बाइकसवार मृतक झरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आयी टाटा मैजिक ने धक्का दे मारा, जिससे हादसा हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


