Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Road Accident Claims Lives of Two Young Bikers in Jharkhand
बेटे का शव पहुंचते ही मां की हालत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

बेटे का शव पहुंचते ही मां की हालत हुई खराब, अस्पताल में भर्ती

संक्षेप:

सुदामडीह थाना क्षेत्र में पाथरडीह के पास रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय जीतू कुमार पासवान और 23 वर्षीय रितेश मोदी की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक एक खाली ट्रक से टकरा गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है। दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।

Dec 30, 2025 01:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

चासनाला/जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह सेवन डेज के समीप झरिया - सिंदरी मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवक जियलगोरा सात नंबर दुर्गा मंदिर निवासी 22 वर्षीय जीतू कुमार पासवान व नुनूडीह एनबीसीसी कालोनी निवासी 23 वर्षीय रितेश मोदी की मौत हो गई थी। तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक सड़क किनारे खड़ी एक खाली ट्रक से जा टकरा गई थी। घटना के बाद से नुनूडीह में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों मृतक युवकों का शव स्वजनों को सौंप दिया। रितेश के शव को उसके पैतृक गांव मोहाल के आसनसोल ले गया।

जहां घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पिता सुभाष मोदी ने दिया। वही जीतू पासवान का शव सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर जियलगोरा आवास पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सैकड़ों की संख्या में लोग मृतक का शव देखने पहुंचे। स्वजन सहित पास पड़ोस के लोग भी जीतू की असामयिक मौत पररो रहे थे। इस दौरान मां सोनी देवी और दादा अशोक पासवान ,पिता मुनिलाल उर्फ गौतम की तबियत बिगड़ गई । मृतक की मां सोनी देवी का ज्यादा तबियत बिगड़ने पर लोगो ने उसे नर्सिंग होम में इलाज को भर्ती कराया गया है। मृतक जीतू के शव का मोहलबनी दामोदर घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बताते चले कि पाथरडीह में खड़े ट्रक से बाईक टकरा गई थी। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;