बलियापुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बलियापुर के बाघमारा गांव निवासी 30 वर्षीय युवक सद्दाम अंसारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 9 मई को बाइक से घायल होने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। विधायक चंद्रदेव महतो ने परिजनों से मुलाकात की। परिवार में शोक का माहौल है।

बलियापुर : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

बलियापुर, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाघमारा गांव निवासी युवक सद्दाम अंसारी (30 वर्ष) की मौत गुरुवार को रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन मृतक के शव के साथ थाना पहुंचे। सूचना पाकर विधायक चंद्रदेव महतो ने भी थाना पहुंच परिजनों से मुलाकात की। परिजन मृतक के मुआवजा की मांग कर रहे थे। घटना को लेकर परिवार में मातम है। पत्नी गुलशन बीबी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि नौ मई को खरीकाबाद के पास बाइक के धक्के से सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों ने मौके पर बाइक सवार रंजीत मरांडी को धर दबोच पुलिस के हवाले कर दिया था।

इसे पुलिस ने जेल भेज दिया। सड़क दुर्घना में युवक घायल : हीरक रोड स्थित करमाटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास गुरुवार को हुई सड़क दुर्घटना में खरिकाबाद निवासी बाइक सवार राजेश मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल धनबाद की ओर जा रहा था। करमाटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आयी टैंकर द्वारा धक्का मारने से हादसा हुआ। घटना के बाद घायल को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया। टैंकर चालक भागने में सफल रहा। पुलिस बाइक व टैंकर जब्त कर थाना ले आयी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।