खेत में ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
राजगंज थाना क्षेत्र के सरायदाहा में मंगलवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक संतोष केवट की मौत हो गई। वह बालू खाली कर घर लौट रहा था जब ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। संतोष के दो छोटे बच्चे हैं और उसने हाल ही में नया ट्रैक्टर खरीदा था। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

राजगंज थाना क्षेत्र के सरायदाहा के पास मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृत चालक 31 वर्षीय संतोष केवट बिशुनपुर पंचायत के बोनासिंघा का रहने वाला था। वह रात करीब दो बजे बालू खाली कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। चालक उसके नीचे दब गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी ट्रैक्टर का इंजन चालू रहा। इंजन की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। संतोष के दो छोटे बच्चे हैं। उसने करीब तीन महीने पहले ही नया ट्रैक्टर फाइनेंस करवाया था।
राजगंज पुलिस ने शव को बाहर निकालकर थाना ले आई। परिजनों को सूचना देने के बाद सुबह आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


