दुर्घटना में बाइक सवार लड़की की मौत
सिजुआ में एक सड़क दुर्घटना में मोहलीडीह निवासी 12 वर्षीय उमेरा हयात खान की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ बाइक पर जा रही थी, तभी बाइक फिसल गई और वह एक पिकअप वैन की चपेट में आ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सिजुआ, प्रतिनिधि। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर मोड़ स्थित कतरास-केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की शाम हुई दुर्घटना में मोहलीडीह निवासी गोल्डी खान की 12 वर्षीय पुत्री उमेरा हयात खान की मौत हो गई। उमेरा अपने पिता के साथ बाइक से कतरास की ओर जा रही थी। इसी बीच बाइक सड़क पर फिसल गई। पिता-पुत्री गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे पिकअप वैन की चपेट में उमेरा आ गई। सूचना पाकर जोगता पुलिस पहुंची वाहन को जब्त कर थाने ले आई। घायल लड़की को स्थानीय लोगों के सहयोग से कतरास के एक निजी अस्पताल इलाज के लिये भेजा गया।
वहां से उसे असर्फी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



