Tragic Passing of Jharkhand Teacher Union Leader Siddiq Sheikh Due to Brain Hemorrhage झारखंड सहायक अध्यापक के प्रदेश अध्यक्ष का निधन, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTragic Passing of Jharkhand Teacher Union Leader Siddiq Sheikh Due to Brain Hemorrhage

झारखंड सहायक अध्यापक के प्रदेश अध्यक्ष का निधन

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक शेख का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। उनके असमय निधन पर विभिन्न शिक्षकों और संघों ने शोक व्यक्त...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 30 Dec 2024 02:13 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड सहायक अध्यापक के प्रदेश अध्यक्ष का निधन

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के राज्य प्रतिनिधि मोहम्मद सिद्दीक शेख का ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया। रिम्स में लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील भगत, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार, शरीफ रजा, पूर्व वरीय उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, शंभू शरण अंबष्ठ, विनय रंजन तिवारी, नीरज मिश्रा, दिनेश राम, प्रवीण लाला, प्रमोद झा, प्रसेनजीत मुखर्जी, सुरेश चौधरी, मुन्ना कुमार, तापस खबास, मदन मोहन महतो, मदन कुमार नायक, आबिद हुसैन व कलामुद्दीन शामिल हैं। झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जिला शाखा धनबाद ने सहायक अध्यापक प्रशिक्षित संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह सहायक एकीकृत मोर्चा के राज्य सदस्य सिद्दीक शेख के निधन पर शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करनेवालों में जिलाध्यक्ष नीलकंठ मंडल, जिला प्रधान सचिव आदित्य प्रसाद मिर्धा, वासुदेव गोस्वामी, परितोष घोषाल, सपन महतो, मथुरा रवानी, भृगुराम पांडेय, कनक विश्वकर्मा, एसएन लाल त्यागी, दाउद अंसारी, नजरुल, दिनेश पांडेय, जाकीर अंसारी, दिनेश दास, संजीव मंडल, दिनेश राय, मुकुल रोहिदास, रामदेव साव व नंदकिशोर प्रसाद आदि शामिल हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।