दामोदर में बहे नौ युवकों में से चार के शव निकाले, रोड जाम
संक्षेप: महुदा में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तेज धार में बहे नौ युवकों में से चार शव निकाले गए हैं। गुरुवार को गोताखोरों ने रोहन यादव, सन्नी चौहान और रोहित कुमार यादव के शव निकाले। भीमकनाली के लोगों ने अन्य युवकों को निकालने की मांग को लेकर धनबाद-बोकारो मार्ग जाम कर दिया।
महुदा, प्रतिनिधि तेलमच्चो पुल स्थित दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी की तेज धार में बहे नौ युवकों में शव का निकाल लिया गया है। इनमें एक शव बुधवार को निकाला गया था। तीन युवकों के शव गुरुवार को निकाले गए। रोहन यादव उर्फ गोलू यादव का शव गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे स्थानीय गोताखोरो ने दामोदर से खोज़ निकाला। स्थानीय गोताखोरों ने भीमकनाली के सन्नी चौहान का शव नदी से बाहर निकाला। अभी तक कुल चार शव मिल चुके हैं, जिसमें सन्नी चौहान, रोहन यादव उर्फ गोलू और रोहित कुमार यादव का शव गुरुवार को मिला।

इधर, नदी में बहे अन्य युवकों को जल्द निकालने की मांग को लेकर भीमकनाली के लोगों ने धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग को तेलमच्चो पुल पर जाम कर दिया। सड़क जाम होने से सड़क के दोनों ओर वाहनो की लंबी लाइन लग गई। सड़क जाम होने से इस मार्ग से आने जाने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बाघमारा सीओ गिरजानंद किस्कू एवं कई थानों की पुलिस पहुंची। बाघमारा सीओ ने दो घंटे के अंदर एनडीआएफ की टीम को बुलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम हटायी गई। लगभग 2.30 घंटे सड़क जाम रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




