Dhanbad News: पति के निधन के 13वें दिन पत्नी की भी मौत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: प्रेमनगर कॉलोनी में एक दुखद घटना में पति की मृत्यु के 13 दिन बाद पत्नी देवन्ती देवी की भी मौत हो गई। रामलगन पासवान का निधन एक जुलाई को हुआ था। ब्रह्मभोज समारोह के दौरान, वह बाथरूम में गिर गईं और बाद में अस्पताल में मृत घोषित कर दी गईं। परिवार में शोक का माहौल है।

Dhanbad News: पति के निधन के 13वें दिन पत्नी की भी मौत

Dhanbad News: पति के निधन के 13वें दिन ब्रह्मभोज कार्यक्रम के दौरान पत्नी की भी मौत हो जाने से प्रेमनगर कॉलोनी, पुटकी में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय सियालगुदरी के सेवानिवृत्त शिक्षक रामलगन पासवान का एक जुलाई को निधन हो गया था। सोमवार को उनके ब्रह्मभोज की तैयारी प्रेमनगर स्थित आवास पर चल रही थी। इसी दौरान उनकी पत्नी देवन्ती देवी (55) स्नान करने के लिए बाथरूम गईं, जहां अचानक गिरकर बेहोश हो गईं। परिजनों उन्हें पुटकी के एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया।

धनबाद पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति के निधन के कुछ ही दिनों बाद पत्नी की भी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।