भूली हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

भूली हॉल्ट पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे हुई जब युवक ट्रैक पार कर रहा था। उसकी पहचान नावाडीह निवासी बुधन दास के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

भूली हॉल्ट पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

भूली । भूली हॉल्ट पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक ट्रैक पार कर रहा था, इसी दौरान वह धनबाद-गया लाइन पर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस की गति को भांप नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना ट्रैकमैन ने आरपीएफ और जीआरपी को दी। सूचना पाकर आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। शव के कपड़ों की जांच में आरपीएफ को एक नंबर मिला, जिसपर कॉल करने पर उसकी पत्नी के भाई ने फोन उठाया।

उन्हें घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान नावाडीह निवासी बुधन दास के रूप में की। घरवालों के मुताबिक बुधन सुबह घर से बिना कुछ कहे निकला था। बुधन के साले ने बताया कि उनकी एक बहन के पति की मौत पहले ही हो चुकी है, अब दूसरी बहन के साथ भी यह अनहोनी घटना हो गई। मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।