ट्रेलर और ऑटो की भिड़ंत में महिला की मौत, छह गंभीर घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जोड़ापोखर में सोमवार सुबह ट्रेलर और ऑटो के बीच हुई भीषण टक्कर में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में सवार लोग धनबाद स्टेशन जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है।

ट्रेलर और ऑटो की भिड़ंत में महिला की मौत, छह गंभीर घायल

जोड़ापोखर। जियलगोरा के पास सोमवार सुबह ट्रेलर और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, अमलाबाद से ऑटो में सवार होकर कुछ लोग ट्रेन पकड़ने धनबाद स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर पर लदी लोहे की प्लेट ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेमोरियल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी चालक को पाथरडीह से खदेड़ कर पकड़ लिया और ट्रेलर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

घायल और मृतक महिला एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इम्तियाज टेम्पो चालक भी घायल है। आमलाबाद के परमेश्वर ठाकुर की पत्नी की मौत हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।