सड़क दुर्घटना में घायल इंटर छात्र सौरव की मौत, घायल निशांत की स्थिति गंभीर

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

जमुआटांड़-हरिणा हीरक रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में 17 वर्षीय सौरव कुमार की मृत्यु हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। विधायक ने उचित मुआवजे और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सड़क दुर्घटना में घायल इंटर छात्र सौरव की मौत, घायल निशांत की स्थिति गंभीर

बरोरा, प्रतिनिधि। जमुआटांड़-हरिणा हीरक रोड पर गुरुवार रात हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल सौरव कुमार (17) की इलाज के लिए असर्फी अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। निचितपुर पंचायत के खोनाठी (रथटांड़) निवासी बिनोद महतो का बड़ा पुत्र सौरव इंटर का छात्र था।

घटना का प्रदर्शन

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह छह बजे से जगदीश फ्यूल पेट्रोल पंप के पास तथा हरिणा नेहरू हीरक चौक पर सड़क जाम कर दिया। नौ बजे पेट्रोल पंप के समीप जाम हट गया, लेकिन नेहरू हीरक चौक पर शाम तक जाम जारी रहा। इससे हरिणा-चंद्रपुरा और डुमरा-गोमो मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया तथा वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीण हाइवा मालिक को बुलाने और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

पोस्टमार्टम और सरकार की कार्रवाई

दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद सौरव का शव जाम स्थल पहुंचा, जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। मृतक की मां बार-बार बेहोश हो रही थी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस तैनात रही। शाम चार बजे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की मौजूदगी में सीओ गिरिजानंद किस्कू ने परिजनों को दो दिनों के भीतर ट्रांसपोर्टर कंपनी व हाइवा मालिक से वार्ता कर उचित मुआवजा दिलाने, चालक पर कानूनी कार्रवाई करने तथा सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश के लिए हीरक रोड पर बैरियर लगाने का निर्देश दिया। लगभग 10 घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।

पुलिस कार्रवाई

इधर, बरोरा पुलिस ने दुर्घटना में शामिल 14 चक्का हाइवा को एएमपी कोलियरी गेट के पास से जब्त कर लिया। दुर्घटना में उसकी दोनों हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई थी। चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन को थाना पहुंचाया। हाइवा पाकुड़ के मालिक का बताया जा रहा है और उसमें कोयला लोड है। गौरतलब है कि गुरुवार रात करीब नौ बजे हाइवा की टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में हरिणा कॉलोनी निवासी निशांत सिंह और सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हुए थे। सौरव की मौत हो गई, जबकि निशांत का सेंट्रल अस्पताल धनबाद में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है तथा दुर्गापुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सौरव कुमार की उम्र क्या थी?
सौरव कुमार की उम्र 17 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।