मां बेटे का शव पहुंचते ही चासनाला में मचा कोहराम
चासनाला में 26 वर्षीय अनीश ओझा और उनकी मां रूबी ओझा की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई। स्कूटी सवार मां-बेटे को स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। उनका अंतिम संस्कार मोहलबनी दामोदर नदी के मुक्ति धाम में किया गया। इस मामले में वैन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

चासनाला, प्रतिनिधि। चासनाला केके गेट निवासी 26 वर्षीय अनीश ओझा उर्फ सन्नी ओझा तथा उनकी मां रूबी ओझा का शव शनिवार को पहुंचते ही बस्ती में कोहराम मच गया। मां-बेटे का शव एक साथ देख परिजन दहाड़ मारकर रोने व विलाप करने लगे। मौजूद लोगों की आखें भी नम हो गई। चासनाला के के गेट में मां के साथ रह रही सनम कुमारी व संगम कुमारी सभी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं शव का अंतिम संस्कार मोहलबनी दामोदर नदी मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि मृतक रूबी ओझा के पति व मृतक अनीश ओझा उर्फ सन्नी के पिता प्रभाकर ओझा ने दी।
स्कूटी सवार 26 वर्षीय अनीश ओझा उर्फ सन्नी ओझा तथा उसकी मां रूबी ओझा की मौत सिन्दरी-बलियापुर सड़क पर बीबीएम कॉलेज के निकट स्कूल ओमनी वैन के चपेट में आने से शुक्रवार को हो गई थी। बलियापुर पुलिस ने मृतक मां बेटे का शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौप दिया। मामले में प्रभाकर ओझा की शिकायत पर पुलिस ने वैन चालक पंकज महतो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना में गंभीर रूप से घायल बलियापुर निवासी अवधेश ठाकुर की पुत्री रूही ठाकुर की हालत में सुधार है। उसका इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है। विभिन्न अस्पतलों में इलाजरत बाकी घायल बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। हालांकि घटना के 24 घंटा बाद भी बच्चे घटना को ले डरे सहमे हुए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


