राजगंज हादसे में जान गंवाने वाले इरशाद किए गए सुपुर्द-ए-खाक

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

राजगंज जीटी रोड पर गुरुवार की रात इरशाद खान की कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा और आजाद नगर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। मृतक के पुत्र अयान ने बताया कि पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां उन पर आ गई हैं।

राजगंज हादसे में जान गंवाने वाले इरशाद किए गए सुपुर्द-ए-खाक

भूली, प्रतिनिधि। राजगंज जीटी रोड पर गुरुवार की रात स्कॉर्पियो और बलेनो कार की टक्कर में जान गंवाने वाले आजाद नगर अमन सोसायटी गेट नंबर-2 निवासी इरशाद खान का शव शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद उनके आवास पहुंचा। आजाद नगर कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम संस्कार में पार्षद इम्तियाज अंसारी, निजाम अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मृतक के पुत्र अयान ने बताया कि उनके पिता एसडीएम कोर्ट में वकालत करते थे और रात में अरमान बस की टिकट बुकिंग करते थे। गुरुवार रात भी वह बस को राजगंज तक छोड़ने गए थे। वहां वाहन में ईंधन भरवाने और हिसाब-किताब पूरा करने के बाद बस मालिक बबलू यादव और झरिया के बुकिंग एजेंट सरफू अंसारी के साथ बलेनो कार से धनबाद लौट रहे थे। इसी दौरान जीटी रोड पर पीछे से आ रही स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इरशाद खान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल बबलू यादव और सरफू अंसारी का इलाज असर्फी अस्पताल में चल रहा है。

पिता की मौत से परिवार पर टूटा संकट

अयान ने बताया कि वह वर्तमान में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। चारों बहनों की अभी शादी नहीं हुई है। पिता के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारियां अचानक उसके कंधों पर आ गई हैं। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इरशाद खान की मृत्यु कैसे हुई?
इरशाद खान की मृत्यु जीटी रोड पर स्कॉर्पियो और बलेनो कार की टक्कर में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।