शहरभर में चलाया गया वाहन जांच अभियान
धनबाद में यातायात पुलिस ने गुरुवार को शहर भर में वाहन जांच अभियान चलाया। सुबह नौ बजे से ट्रैफिक पुलिस चौक-चौराहों पर तैनात रही। अभियान में काले शीशे लगे वाहनों पर ध्यान दिया गया और कई कारों से काली...
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादFri, 13 June 2025 04:22 AM

धनबाद, वरीय संवाददाता यातयात पुलिस की ओर से गुरुवार को शहर भर में वाहन जांच अभियान चलाया गया। सुबह नौ बजे से ही ट्रैफिक पुलिस चौक-चौराहों पर तैनात हो गई। अभियान के दौरान यातायात पुलिस का फोकस काले शीशे लगे वाहनों पर ही रहा। दर्जनों कार से काली फिल्म मौके पर ही हटाई गई। साथ ही उन पर जुर्माना भी लगाया गया। इसके साथ-साथ बाइक और अन्य वाहनों की भी जांच हुई। बाइक पर हेलमेट व कागजात की जांच की गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।