Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsTraffic Department Fines SUV with Human Rights Organization Board in Dhanbad

गाड़ी में मानवाधिकार का बोर्ड लगानेवालों पर जुर्माना
संक्षेप:
धनबाद में ट्रैफिक विभाग ने मानवाधिकार संगठन का बोर्ड लगाकर चलने वाली एसयूवी पर जुर्माना लगाया। एसएसपी प्रभात कुमार ने ऐसे बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक थाना प्रभारी लव...
Aug 26, 2025 06:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद एसयूवी में मानवाधिकार संगठन का बोर्ड लगा कर घुमनेवाले पर ट्रैफिक विभाग ने सोमवार को जुर्माना ठोका। पिछले दिनों क्राइम मीटिंग में एसएसपी प्रभात कुमार ने संगठन और पदनाम का बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। खासकर मानवाधिकार संगठनों के नाम पर बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई के निर्देश दिए थे। ट्रैफिक थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि ऐसे बोर्ड लगाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। सोमवार को एसबीआई के अधिकारियों ने ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह को जवानों के लिए छाता भी भेंट किया।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




