कतरास में जाम के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
कतरास थाना पुलिस ने शहर में जाम पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। दुकानदारों को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान में एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़ा गया।

शहर में लगातार लगने वाले जाम पर नियंत्रण के लिए मंगलवार को कतरास थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहीबांध बस पड़ाव से थाना चौक तक पैदल मार्च किया गया। इस दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पेवर ब्लॉक छोड़कर दुकान लगाने की हिदायत दी गई। कहा कि सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों व बाइकों पर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान एक नाबालिग को स्कूटी चलाते पकड़कर थाना लाया गया। साथ ही कई दुकानदारों से सड़क किनारे रखा सामान हटवाया गया।
ये भी पढ़ें:कहारों के अड्डे पर दिनभर लगा रहता जाम
ये भी पढ़ें:कहारों के अड्डे पर दिनभर लगा रहता जाम
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


