सप्ताहव्यापी पारंपरिक पूस परब धूमधाम से शुरू

Jan 13, 2026 01:14 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बलियापुर में सोमवार को गुड़ी कुटा के साथ पारंपरिक पूस परब धूमधाम से शुरू हुआ। महिलाओं ने नई फसल धान के चावल से गुड़ी तैयार की और पीठा पकवान का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा से हुई। मंगलवार को बावड़ी और बुधवार को टुसू विसर्जन के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया जाएगा।

सप्ताहव्यापी पारंपरिक पूस परब धूमधाम से शुरू

बलियापुर, प्रतिनिधि। बलियापुर में सोमवार को गुड़ी कुटा के साथ ही सप्ताहव्यापी पारंपरिक पूस परब धूमधाम से शुरू हो गया। मौके पर महिलाओं ने स्नान आदि के बाद नियम से साथ ढेकी के माध्यम से नई फसल धान के चावल से गुड़ी तैयार की। पीठा पकवान का आनंद उठाया। कार्यक्रम का प्रारंभ पारंपरिक पूजा अर्चना व पूर्वजों के स्मरण से हुआ। सप्ताहव्यापी पूस परब के मौके पर मंगलवार को बावड़ी मनाया जाना है। इसको ले गांवों में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बुधवार को टुसू के विसर्जन के साथ मकर संक्रांति उत्सव मनाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।