Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsToxic Gas Leak in Dhanbad DC Orders Strict Action and Immediate Relief Measures
केंदुआडीह की घटना पर डीसी सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

केंदुआडीह की घटना पर डीसी सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई

संक्षेप:

धनबाद के पुटकी अंचल में जहरीली गैस रिसाव के मामले में डीसी आदित्य रंजन ने बैठक की। उन्होंने बताया कि यदि लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा और राहत कार्य में सुधार की आवश्यकता है। जांच समिति का गठन किया गया है।

Dec 05, 2025 02:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। पुटकी अंचल के केंदुआडीह की विभिन्न बस्तियों में जहरीली गैस रिसाव को लेकर डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय में बीसीसीएल, डीजीएमएस, स्वास्थ विभाग, आपदा विभाग और जेआरडीए की टीम के साथ बैठक हुई। डीसी ने कहा कि घटना में अगर किसी की लापरवाही सामने आई तो उसपर सख्त कार्रवाई होगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटना की समीक्षा कर विस्तृत चर्चा हुई। गैस रिसाव के कारण, रोकथाम के उपाय, प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह तत्काल शिफ्ट करने, घटना में मौत पर लापरवाही पर कार्रवाई करने समेत विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा हुई। डीसी ने कहा कि घटना के पश्चात बीसीसीएल, जिला प्रशासन, स्थानीय थाना ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्य किया, लेकिन प्रारंभिक सूचना व क्षेत्रीय निरीक्षण में पाया गया कि राहत व बचाव कार्य में समुचित तत्परता का अभाव देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीसीसीएल प्रबंधन व संबंधित एजेंसियों के बीच समुचित समन्वय का अभाव देखा गया। मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय झा, महाप्रबंधक पीबी एरिया, बीसीसीएल, महाप्रबंधक (सुरक्षा), बीसीसीएल, महाप्रबंधक (रेस्क्यू), बीसीसीएल, समेत डीजीएमएस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा विभाग और जेआरडीए के अधिकारी मौजूद थे। घटना की जांच के लिए बनाई कमेटी: डीसी ने जांच समिति का गठन किया है। क्रमवार घटना की जांच की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि किसकी लापरवाही से लोगों की जान गई है। जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निर्णय लिया गया कि प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एरिया जीएम बीसीसीएल को तत्काल टेंट सिटी निर्माण करने का निर्देश दिया, जहां ठंड से बचाव, पीने के पानी, खाना, बिजली व शौचालय की व्यवस्था होगी।