राजगंज जीटी रोड पर तीन वाहनों में टक्कर, दो वाहनों के चालक चोटिल, बड़ा हादसा टला

Apr 07, 2026 01:45 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

राजगंज थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सोमवार को तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में गैस लोड और सोयाबीन लोड वाहन के चालक आंशिक रूप से घायल हुए। इस घटना के बाद कोलकाता-दिल्ली और दिल्ली-कोलकाता लेन पर लगभग आधा घंटा जाम रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है।

राजगंज जीटी रोड पर तीन वाहनों में टक्कर, दो वाहनों के चालक चोटिल, बड़ा हादसा टला

राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित महेशपुर रोड पर सोमवार की शाम 4 बजे तीन वाहनों में टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो वाहनों के चालक आंशिक रूप से घायल हो गए। इसमें गैस लोड वाहन चालक संतोष यादव व सोयाबीन लोड वाहन का चालक अनिल आंशिक रूप से चोटिल हो गए। बताया जाता है कि इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जा सकती थी, लेकिन वाहन चालको की सुझ बुझ से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भारत पेट्रोलियम का खाली टैंकर (डब्लू बी 23 एफ 7536) धनबाद की ओर से आ रही थी। महेशपुर मोड़ के पास अचानक ब्रेक लगाकर बाएं मुड़ गया।

इसी दौरान पीछे से गैस लोड वाहन की टक्कर आगे चल रहे खाली टैंकर से हो गई। इसी दौरान तोपचांची की ओर से आ रहे सोयाबीन लोड वाहन (जेएच 09 जीसी 1735) खाली टैंकर से टकरा गया। तीनों के आपस में हुई टक्कर से यहां अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। दो वाहनों के चालक चोटिल हो गए। इसके बाद लगभग आधा घंटे तक कोलकाता-दिल्ली एवं दिल्ली-कोलकाता लेन पूरी तरह से जाम रहा। सूचना पाकर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय निजी नर्सिंग होम में भेजवाया एवं सड़क पर लगी जाम को हटाया गया। सिक्स लेन सड़क के साथ सर्विस लेन पर सुरक्षा की मांग : एनएचएआई के द्वारा बनाई गई सिक्स लेन सड़क के साथ सर्विस लेन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इसकी वजह से यहां आए दिन दुर्घटना होते रहती है। यहां कई बार हुई भीषण दुर्घटना में कई लोगों की जान जा चुकी है। लेकिन एनएचआई के द्वारा अब तक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं एनएचएआई से अविलंब यहां सड़क सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।