ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरियाज हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

रियाज हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

झरिया। झरिया के शमशेरनगर धस्का पट्टी निवासी व टेंपो चालक मोहम्मद रियाज हत्याकांड के 10 दिन बीत जाने के बाद भी बोर्रागढ़ ओपी पुलिस मात्र दो ही आरोपी...

रियाज हत्याकांड के तीन नामजद आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 13 Sep 2022 01:51 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया। झरिया के शमशेरनगर धस्का पट्टी निवासी व टेंपो चालक मोहम्मद रियाज हत्याकांड के 10 दिन बीत जाने के बाद भी बोर्रागढ़ ओपी पुलिस मात्र दो ही आरोपी को जेल भेज पाई है। सोनू उर्फ चिवा और मोहम्मद रिजवान को जेल भेजा गया है। जबकि मोहम्मद हाशमी, मोहम्मद मुन्ना, सूरज वर्मा अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। बताते चले कि 2 सितंबर को रियाज की हत्या हुई थी। गोपालीचक झाड़ी से शव बरामद हुआ था। उसके बाद काफी हो हंगामा हुआ था। आरोपियों के घर पर भी लोगों ने धावा बोल दिया था। तोड़फोड़ और आगजनी की गई थी। ओपी प्रभारी सौरव कुमार चौबे ने बताया कि दो आरोपी जेल गए हैं। अन्य की तलाश हो रही है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें