छप्पन भोग व भजन कीर्तन के साथ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव संपन्न

Mar 01, 2026 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया के श्री श्याम मंदिर में तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का समापन हवन पूजन, छप्पन भोग और भजन कीर्तन के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और भजन गायिका डोली अग्रवाल ने भजन प्रस्तुत किए। आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

छप्पन भोग व भजन कीर्तन के साथ श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव संपन्न

झरिया श्री श्याम मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव शनिवार को हवन पूजन, छप्पन भोग और भजन कीर्तन के साथ देर शाम संपन्न हुआ। समापन पर श्याम भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। महोत्सव के अंतिम दिन अहले सुबह सर्वप्रथम पंडित कैलाश पांडेय और मुन्ना पांडेय ने विधिवत बाबा की मंगला आरती की। दोपहर में बाबा को बुंदिया भोग, चूरमा भोग, दिलकसार भोग, काजू बर्फी भोग, केसरिया पिस्ता पेड़ा, मेवा भोग व छप्पन भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद पाया। शाम को संध्या आरती के बाद भजन कीर्तन की शुरुआत कोलकाता से आई भजन गायिका डोली अग्रवाल ने गजानंद आ जाओ... गणेश वंदना के साथ की।

इसके बाद 'बरसे रंग फागुन आयो रे', 'श्याम संग होली खेले भक्ता रे' जैसे भजन प्रस्तुत किए। राजस्थान से आई दीपांशु अग्रवाल ने 'होली तो खेलेंगे खाटू वाले के साथ', 'आयो फागन मेलो बाबा मारा हेलो', 'चलो खाटू होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिर में' जैसे भजनों से श्याम भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। देर रात हवन पूजन के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। समापन पर कोलकाता से आई चंग धमाल पार्टी ने धमाल मचा दिया। भक्तों ने जमकर फूलों की होली खेली। आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम मित्र मिलन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रघुवीर गोयल, शिव कुमार अग्रवाल, नवीन पोद्दार, अभिषेक अग्रवाल, विवेक सिंगल, संदीप कथूरिया, नीलेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, दिनेश चिनानिया, राजेश तुलस्यान, संजय केडिया, पवन अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, आयुष जालान, यशवंत अग्रवाल और रमेश लोयनका सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।