Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsThree-Day Mangsir Navami Festival Begins at Shri Rani Sati Temple with Mehndi Celebration
झरिया राणी सती मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव शुरू

झरिया राणी सती मंदिर में मंगसीर नवमी महोत्सव शुरू

संक्षेप:

झरिया, लक्ष्मनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में मंगलवार को दादी जी का मेहंदी उत्सव के साथ तीन दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव शुरू हुआ। सर्वप्रथम, पंड

Nov 12, 2025 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि झरिया, लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में मंगलवार को दादी जी का मेहंदी उत्सव के साथ तीन दिवसीय मंगसीर नवमी महोत्सव शुरू हुआ। सर्वप्रथम, पंडिता मुन्ना शास्त्री ने मंत्रोच्चारण के साथ दादी जी का विधिवत पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद विभिन्न प्रकार के फूल-मालाओं से दादी जी का शृंगार किया गया। तत्पश्चात, महिलाओं ने दादी जी को मेहंदी लगाई। श्री राणी सती महिला समिति की सरिता जालूका एवं सरोज शर्मा ने अपने मधुर स्वर में दादी जी की महिमा का गुणगान किया। 'हाथों में दादी के आज मेहंदी रची...', 'मां राणी सती, सुहागन मिल मंदिर में आई, दादी जी के हाथ रचाई जी या मेहंदी', 'धोए धोए आज अंगना में आओ म्हारा दादी जी...', 'किसने रचाई मेहंदी हाथों में तेरा, किसने किया शृंगार, दरबार प्यारा प्यारा लागे...' जैसे राजस्थानी भक्ति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्री राणी सती दादी के जयकारों से पूरा मंदिर गूंजता रहा। मेहंदी उत्सव में मीनू चौधरी, संतोष गोयनका, सरिता जालूका, सरोज शर्मा, आशा खेमका, सुजाता खेमका, ममता तुलस्यान, कुसुम झुनझुनवाला, सुनीता अग्रवाल, सुमन गोयनका, मीनू गोयल के अलावा मंदिर कमेटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, सत्यनारायण भोजगढ़िया, अनिल खेमका, रामचंद्र अग्रवाल, संदीप सांवरिया सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।