Dhanbad News: इस्कॉन में महोत्सव दो से चार सितंबर तक
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद स्थित श्रीश्री राधा गिरिधारी मंदिर में दो से चार सितंबर तक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें कथा, कीर्तन, और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। तीन सितंबर को कृष्ण चरित्र मिलन और चार सितंबर को विशेष आयोजन होंगे। सभी कार्यक्रम क्लार्क्स इन सुइट्स, बलियापुर रोड, धनबाद में होंगे।

Dhanbad News: धनबाद। श्रीश्री राधा गिरिधारी मंदिर, गोसाईंडीह स्थित इस्कॉन धनबाद की ओर से दो-चार सितंबर तक तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में कथा, कीर्तन, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आयोजकों ने बताया कि दो सितंबर को शाम चार बजे से श्रीकृष्ण जन्म कथा प्रारंभ होगी। तीन सितंबर को कृष्ण चरित्र मिलन समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, चार सितंबर को मंगला आरती, पूजन, श्रीजी का जन्मोत्सव, छप्पन भोग और वैदिक मंत्रोच्चार सहित विशेष आयोजन होंगे। शाम चार बजे से रात 12 बजे तक कार्यक्रमों की शृंखला चलेगी। आयोजन क्लार्क्स इन सुइट्स, बलियापुर रोड, धनबाद में होगा।


