ट्रांसफार्मर के पार्ट्स की चोरी होने से जीनागोरा में बिजली व पानी की सप्लाई ठप

Dec 11, 2024 05:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

अलकडीहा।जीनागोरा के सेठ कोठी में अपराधियों के एक दल ने धावा बोलकर एक हजार केवी

ट्रांसफार्मर के पार्ट्स की चोरी होने से जीनागोरा में बिजली व पानी की सप्लाई ठप

अलकडीहा। जीनागोरा के सेठ कोठी में अपराधियों के एक दल ने धावा बोलकर एक हजार केवी के ट्रांसफार्मर का पार्ट्स चुरा लिए हैं। चोरों ने मंगलवार की रात पहले ट्रांसफार्मर का तेल बहा दिया। इसके बाद केबल एवं अन्य पार्ट्स की चोरी कर ली। जिससे जिनगोरा काटा घर सहित एक दर्जन मोहल्ले में पानी और बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है। लाखों की चोरी होने की बात कहीं जा रही है। प्रबंधन मामले की छानबीन में जुटा हुआ है। वहीं बिजली पानी ठप होने से हजारों लोग परेशान हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।