ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादपत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन: शैलेंद्र

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन: शैलेंद्र

झरिया। प्रेस क्लब झरिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।  बैठक की अध्यक्षता  नगर अध्यक्ष...

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए होगा चरणबद्ध आंदोलन: शैलेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 13 Sep 2022 11:40 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया। प्रेस क्लब झरिया के कॉन्फ्रेंस हॉल में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई।  बैठक की अध्यक्षता  नगर अध्यक्ष योगेश सोनी ने की।  बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव शैलेंद्र जायसवाल उपस्थित थे।  मौके पर नगर अध्यक्ष सोनी ने कहा कि झरिया, सिंदरी, बलियापुर से कमेटी का गठन जल्द कर लिया जाएगा। प्रदेश महासचिव ने कहा कि  एसोसिएशन की पहल पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्रकार बीमा लागू करने की अपनी सहमति दी है। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। धनबाद, बोकारो, गिरिडीह के लिए प्रमंडलीय अध्यक्ष और सचिव के नाम झारखंड, बिहार-बंगाल प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी को स्वीकृति के लिए भेजा गया है, जिनमें राजेश कुमार सिंह सिंदरी, संजय कुमार सिंह झरिया शामिल हैं। मौके पर अभिमन्यु प्रसाद, सत्येंद्र चौहान, सचिन सिंह, मनोज शर्मा, करण, संजय सिंह, सतीश मिश्रा, राजेश सिंह, किशोर रजक, उमेश चौबे, संपत गोप, रवींद्र प्रसाद, मनोज साहू व नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें