भौंरा में पांच छठ व्रतियों के घरों का ताला तोड़कर 30 लाख से अधिक की चोरी
भौंरा प्रतिनिधि सुदामडीह थाना अंतर्गत सुदामडीह रीभर साईड ओल्ड जीएम बंगला के समीप स्थित टाईप 2 कॉलोनी व इसके आसपास के 5 आवासों में एक साथ सोमवार के...

भौंरा प्रतिनिधि
सुदामडीह थाना अंतर्गत सुदामडीह रीभर साईड ओल्ड जीएम बंगला के समीप स्थित टाईप 2 कॉलोनी व इसके आसपास के 5 आवासों में एक साथ सोमवार के अहले सुबह 4 से 6 बजे के बीच चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस के सामने एक चुनौती दे डाली है। चोरों ने उक्त पांचों आवासो से करीब 25-30 लाख के सोना, चांदी के कीमती आभूषण सहित लाखों रुपया नगद की चोरी की है। घटना के समय घर पूरी तरह से खाली था। सभी गृहस्वामी दामोदर घाट छठ पूजा करने गए हुए थे। छठ की पूजा समाप्त कर घर लौटने पर लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद कोहराम मच गया। घर का मुख्य दरवाजा व अन्य दरबजो के साथ अलमारी का लॉकर, बक्शा आदि का ताला टूटा हुआ था। साड़ी वा घर के सारे सामान बिखरे थे। लोगो में पुलिस के प्रति काफी आक्रोश है। घरों की महिलाओं के आसूं निकलने लगे थे। घटना की जानकारी मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है
इस सम्बन्ध गृहस्वामी अजय कुमार शर्मा, राम प्रसाद गीता चौहान, तुलसी विश्वकर्मा, ओम प्रकाश सिंह और राज कुमार प्रसाद ने बताया की हम लोग सपरिवार छठ व्रत किए हुए थे। रविवार शाम को अर्ध्य देने के बाद सोमवार की सुबह अर्घ्य देने के लिए गए थे। सभी लोग अपने अपने घरों से 4 बजे सुबह में निकले हुए थे।
चोरी गए आभूषण में सोने की चेन, कान बाली, मंगलसूत्र, हाथ की चूड़ी, मांग टीका, अंगूठी, झुमका, कंगन सहित सोने के अन्य आभूषण चांदी के पायल वा अन्य सामान के साथ करीब तीन लाख नगद शामिल है। गृहस्वामियों ने कहा कि यह पहली नजर में गायब सामानों का लिस्ट के बारे में बता रहे हैं और भी कुछ सामान गायब हो सकते है।
दूसरी ओर कुछ लोगो ने बताया कि सोमवार की सुबह तीन चार बाइक से पांच छ युवकों की टोली कालोनी में इधर उधर काफी तेज गति से से आ जा रही थी। एक महिला ने बताया कि तीन बाइक से पांच युवकों की टोली आयी थी। कालोनी के कुछ लोगो ने चोरों को बाइक से आते व जाते देखा है। उक्त बाइक सवार युवकों का चेहरा एक सीसीटीवी कैमरे में भी केद हुआ है। फिलहाल पुलिस लोगो से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी कैमरे का फूटेज खंगाल रही है। कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
अभिषेक कुमार, डीएसपी सिन्दरी:सुदामडीह रीवर साईड बीसीसीएल क्वार्टर में हुई चोरी की घटना में पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले का उद्भेदन जल्द कर लिया जायेगा।
