
बेलगड़िया में पावरग्रिड के स्टोर रूम से 90 लाख की चोरी
बलियापुर में बेलगड़िया स्थित पावरग्रिड के स्टोररूम से 90 लाख की संपत्ति चोरी हो गई है। घटना चार नवंबर को हुई थी, लेकिन प्राथमिकी एक सप्ताह बाद दर्ज की गई। चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़कर महंगे आइसोलेटर और कॉपर सामग्री चुराई। मामले की जांच जारी है।
बलियापुर, प्रतिनिधि। बेलगड़िया स्थित पावरग्रिड के स्टोररूम से 90 लाख की संपत्ति की चोरी हुई है। मामले में घटना के एक सप्ताह बाद बुधवार को बलियापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार का कहना है कि घटना चार नवंबर देर रात की बतायी जा रही है। घटना के एक सप्ताह तक मामले को ले आनाकानी चलती रही। बाद में प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र कमावत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि चोरों ने स्टोर रूम का ताला तोड़ 220, 132 व 133 केवी के आइसोलेटर का सारा कॉपर व अन्य सामान चुराया है।
घटना के वक्त कार्यस्थल पर एक नाइट गार्ड के अलावा सात कर्मी मौजूद थे। इसके बावजूद चोरों ने घटना को कैसे अंजाम दिया, यह जांच का विषय है। घटना के एक सप्ताह बाद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मालूम हो आइसोलेटर और कॉपर वायर महंगे होते हैं। आमतौर पर 132 केवी या 133 केवी सबस्टेशन के लिए उपयोग किया जाता है। ये डिस्कनेक्ट स्विच होते हैं, जो बिजली की आपूर्ति को सुरक्षित रूप से अलग करने के लिए इस्तेमाल होते हैं, खासकर रखरखाव और मरम्मत के दौरान इनका निर्माण उच्च वोल्टेज, मजबूत इन्सुलेशन और स्थायित्व के साथ किया जाता है, ताकि वे किसी भी मौसम की स्थिति का सामना कर सकें और विद्युत संचरण प्रणालियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




