ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादचैत नवरात्र का समापन, मां दुर्गा को दी विदाई

चैत नवरात्र का समापन, मां दुर्गा को दी विदाई

चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के साथ हो गई। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और देवी स्थलों में पूजा अर्चना होती रही। शाम के समय प्रतिमा विसर्जन किया गया। जहां स्थायी प्रतिमा की पूजा की जा...

चैत नवरात्र का समापन, मां दुर्गा को दी विदाई
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 27 Mar 2018 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

चैत्र नवरात्र की पूर्णाहुति सोमवार को हवन के साथ हो गई। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और देवी स्थलों में पूजा अर्चना होती रही। शाम के समय प्रतिमा विसर्जन किया गया। जहां स्थायी प्रतिमा की पूजा की जा रही थी, वहां ज्योत विसर्जन किया गया। कई स्थानों में भंडारा का भी आयोजन हुआ। जगह-जगह महिलाओं ने सिंदूर खेला किया।

विशुनपुर में भव्य भंडारे के साथ रात में भगवती जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देर रात तक चला। मां के भक्ति के गीतों पर श्रद्धालु झूमते रहे। कोयलांचल के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। प्रतिमा विसर्जन मार्ग और तालाबों के पास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें