ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादडीएवी कोयलानगर का बैंक खाता निगम ने किया फ्रीज

डीएवी कोयलानगर का बैंक खाता निगम ने किया फ्रीज

लॉकडाउन में खराब आर्थिक हालत से गुजर रहे नगर निगम ने बकायेदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम ने डीएवी कोयलानगर द्वारा टैक्स नहीं देने पर उसका...

डीएवी कोयलानगर का बैंक खाता निगम ने किया फ्रीज
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 19 Jun 2021 05:11 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद प्रमुख संवाददाता

लॉकडाउन में खराब आर्थिक हालत से गुजर रहे नगर निगम ने बकायेदारों पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। निगम ने डीएवी कोयलानगर द्वारा टैक्स नहीं देने पर उसका एकाउंट फ्रीज कर दिया। डीएवी पर निगम का 13 लाख रुपए का टैक्स बकाया है।

नगर निगम की ओर से बार-बार नोटिस देने के बाद भी टैक्स का भुगतान नहीं किया जा रहा था। निगम ने इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूल का एकाउंट फ्रीज करा दिया है। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अगले एक-दो दिनों में निगम अपनी बकाया राशि को एकाउंट से ले लेगा। झारखंड नगरपालिका अधिनियम 184 के तहत नगर निगम ने डीएवी कोयलानगर का बैंक एकाउंट फ्रीज कर दिया है। नगर निगम ने दूसरी बार डीएवी कोयलानगर का एकाउंट फ्रीज किया है। इससे पहले पिछले साल 2010 से लेकर 2019 तक बकाया वसूलने के लिए एकाउंट फ्रीज कर दिया था। एकाउंट फ्रीज कर दूसरी बार डीएवी कोयलानगर से निगम टैक्स वसूलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें