
विश्वकर्मा लोडिंग प्वाइंट पर तनाव बरकरार, नहीं हुई ट्रकों में लदाई
संक्षेप: झरिया के धनसार विश्वकर्मा परियोजना में नई ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के काम शुरू होते ही विवाद उत्पन्न हो गया। लोडिंग प्वाइंट पर तनाव के कारण ट्रक लोडिंग का कार्य ठप रहा। असंगठित मजदूर रोजगार की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पत्रकार सत्येन्द्र चौहान और ढोलक सिंह ने एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
झरिया, प्रतिनिधि धनसार विश्वकर्मा परियोजना में नई ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रगति का काम शुरू होते ही हुए विवाद को लेकर बुधवार को भी लोडिंग प्वाइंट पर तनाव की स्थिति बनी रही। इस कारण ट्रक लोडिंग का कार्य पूरी तरह ठप रहा। जश्रसं व भाकपा माले समर्थक असंगठित मजदूर गोलबंद दिखे। वहीं ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के समर्थक ढोलक सिंह के समर्थक भी परियोजना के आसपास चहल कदमी करते रहे। घटना के बाद झरिया व धनसार पुलिस के साथ प्रबंधन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। वहीं असंगठित मजदूर परियोजना में रोजगार की मांग पर अड़े हुए हैं।

दूसरी ओर बीसीसीएल प्रबंधन ने असंगठित मजदूरों को वार्ता के लिए गुरुवार को बुलाया है। पत्रकार और ढोलक सिंह ने एक दूसरे पर आरोप लगाए गंभीर आरोप घटना को लेकर पत्रकार सत्येन्द्र चौहान और ढोलक सिंह ने अलग अलग धनसार थाना में आवेदन दिया है। दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चले कि मंगलवार को धनसार विश्वकर्मा परियोजना लोडिंग प्वाइंट पर कोयला उठाव को लेकर जश्रसं व भाकपा माले समर्थित असंगठित मजदूरों ने रोजगार की मांग को लेकर कोयला उठाव रोक दिया था। दूसरी तरफ से ढोलक सिंह अपने समर्थकों के साथ ट्रांसपोर्टिंग का काम काम शुरू कराने पहुंचे थे। इस दौरान मारपीट व पत्थरबाजी की घटना हुई थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




