ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादतापमान पहुंचा 45 डिग्री, गर्म हवाएं झुलसा रहीं चेहरे

तापमान पहुंचा 45 डिग्री, गर्म हवाएं झुलसा रहीं चेहरे

अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो...

अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो...
1/ 2अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो...
अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो...
2/ 2अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादTue, 30 Apr 2019 02:30 AM
ऐप पर पढ़ें

अप्रैल के आखिर में धनबाद का तापमान 45 डिग्री पहुंच गया। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवाएं लू में तब्दील हो गईं। लोग गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लू चलने से चेहरे झुलस रहे। दिनभर लोग गर्मी और धूप से बचने का प्रयास करते रहे लेकिन राहत नहीं मिली।

पिछले तीन दिनों से धनबाद में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। हर दिन एक डिग्री तापमान ऊपर ही चढ़ रहा है। रविवार को जहां शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री था, वही सोमवार को बढ़कर 45 डिग्री हो गया। गर्मी का असर शहर की सड़कों पर भी दिख रहा है। दोपहर एक बजे के बाद सन्नाटा सा माहौल सड़कों पर दिखने लगा। फल, जूस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। गर्मी से बचने के लिए सत्तू और बेल के शरबत पीकर लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

शुक्रवार और शनिवार को सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार धनबाद और आसपास के जिलों में शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। खासकर शनिवार को धनबाद में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होगी। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी और यह 28 डिग्री पर लुढ़क कर पहुंचेगा। बारिश के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि मई के पहले हफ्ते में एक बार फिर से अधिकतम तापमान 45 डिग्री होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें