ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबाद36 डिग्री पहुंचा तापमान, चलने लगे पंखे

36 डिग्री पहुंचा तापमान, चलने लगे पंखे

फरवरी के मौसम में गर्मी का हाल अप्रैल-मई जैसा हो रहा है। धनबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने से लोग त्राहिमाम कर रहे...

36 डिग्री पहुंचा तापमान, चलने लगे पंखे
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 27 Feb 2021 04:30 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद प्रमुख संवाददाता

फरवरी के मौसम में गर्मी का हाल अप्रैल-मई जैसा हो रहा है। धनबाद का अधिकतम तापमान 36 डिग्री होने से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार मार्च की शुरुआत ही तेज गर्मी से होगी और तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री के बीच ही रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से बढ़ कर 17 डिग्री होने से सुबह और शाम में भी अब ठंड का एहसास नहीं हो रहा है।

कंबल-रजाई रखने लगे, चलने लगे पंखे

गर्मी बढ़ने से घरों में अब कंबल-रजाई रखे जाने लगे हैं। वहीं पंखे की हवा भी अब अच्छी लगने लगी है। जैसे-जैसे फरवरी का महीना बीतेगा गर्मी और बढ़ती जाएगी। एक मार्च तक तो धनबाद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद से गर्मी अपने पूरे उफान में रहेगी।

समय से पहले ही धनबाद में आ गई गर्मी

धनबाद में गर्मी की दस्तक हर साल मार्च के बाद ही होती है। लेकिन इस बार समय से पहले ही गर्मी आ गई है। बसंत ऋतु में गर्मी का एहसास हो रहा है। लॉकडाउन के बाद वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी और फैक्ट्रियों में उत्पादन शुरू होने से गर्मी बढ़ गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें