जमशेदपुर की टीम को मिला तेजस कप 2.0 का खिताब

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

जोड़ापोखर में आयोजित तेजस कप 2.0 अंडर 13 बॉयज फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ, जिसमें जमशेदपुर ने खिताब जीता। कलिंगनगर उपविजेता रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार साहिल सोरेन, गोलकीपर का अर्जुन जानका, और शीर्ष गोल स्कोरर का पुरस्कार सागर मुर्मू को मिला। समारोह में कई खेल अधिकारी उपस्थित थे।

जमशेदपुर की टीम को मिला तेजस कप 2.0 का खिताब

जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। जोड़ापोखर टाटा स्टील फाउंडेशन जामाडोबा यूनिट की ओर से आयोजित तेजस कप 2.0 अंडर 13 बॉयज इंटर यूनिट फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन बुधवार टाटा डिगवाडीह मैदान में हुआ। इसमें जमशेदपुर ने तेजस कप 2.0 का खिताब अपने नाम किया। वहीं कलिंगनगर की टीम ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जमशेदपुर के साहिल सोरेन को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का सम्मान कलिंगनगर के अर्जुन जानका को मिला। शीर्ष गोल स्कोरर का पुरस्कार कलिंगनगर के सागर मुर्मू को प्रदान किया गया। यह टूर्नामेंट 4 से 6 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहारा, अखिलेश कुमार (हेड सिक्योरिटी, टाटा स्टील कोल डिवीजन), अमन कुमार (हेड इंजीनियरिंग, टाटा स्टील झरिया डिवीजन), यूनियन प्रतिनिधि, टाटा स्टील फाउंडेशन के अधिकारी एवं कोच उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।